
LIVE: दिल्ली से IndiGo की आज की सभी 235 फ्लाइट्स कैंसिल, पूरे देश में 400 से ज्यादा
AajTak
पिछले दो दिनों से इंडिगो फ़्लाइट्स के लंबे समय तक लेट होने से एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एजेंसी के मुताबिक, एयरलाइन ने आज यानी शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की हैं. रद्द की गई उड़ानों में नई दिल्ली और देश के कई अलग-अलग एयरपोर्ट्स से जुड़ी हुई हैं.
स्टाफ की कमी से जूझ रही इंडिगो एयरलाइंस की मुश्किलें थम नहीं रही हैं. इंडिगो ने देश भर में आज 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी. दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की आज की सारी फ्लाइट्स 235 रद्द कर दी गई है. इस वजह से अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है. इससे पहले भी इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गई थीं.
एक बयान में, इंडिगो ने कहा कि पिछले दो दिनों में उसका नेटवर्क 'काफ़ी बाधित' रहा और उसने कस्टमर्स से माफ़ी मांगी. एयरलाइन ने DGCA को बताया है कि 8 दिसंबर से फ़्लाइट्स में देरी नहीं होगी और उम्मीद है कि स्टेबल ऑपरेशन्स 10 फ़रवरी तक ही पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे. एयरलाइन ने माना कि FDTL नॉर्म्स के दूसरे फ़ेज़ को लागू करने में गलत फ़ैसले और प्लानिंग में कमियों की वजह से बड़े पैमाने पर रुकावटें आईं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की आज की सारी फ्लाइट्स रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस ने आज की सारी फ्लाइट्स (कर दी गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आज मध्य रात्रि तक (11.59) एयरलाइंस की सभी 235 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. ग्राउंड टीम इस समस्या को सुलझाने के लिए सभी पार्टनर्स से बात कर रही है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मदीना से हैदराबाद जा रहा था विमान

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






