
LIVE: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 12 वार्डों में AAP-BJP की टक्कर
AajTak
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए उपचुनाव की वोटिंग आज सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई है जो कि शाम 5:30 बजे तक चलेगी. माना जा रहा है कि यह चुनाव विधानसभा चुनावों में BJP के मजबूत प्रदर्शन के बाद मतदाताओं के रुख का संकेत देगा. AAP और BJP दोनों ने बहुमत से जीतने का विश्वास जताया है.
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इस साल के शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है. उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, डिचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में कराए जा रहे हैं. 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं. जबकि द्वारका बी सीट 2024 में खाली हुई थी, जब यहां की पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था.
26 महिला उम्मीदवार मैदान में

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










