
LIVE: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धराली जैसी आपदा, बादल फटने से अब तक 15 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीज़न में बादल फटने का मामला सामने आया है. पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटा है. बादल फटने की घटना के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीज़न में बादल फटने का मामला सामने आया है. पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटा है, जहां पर लोग धार्मिक यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे. बादल फटने की घटना के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. घटना होने के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू हुआ किया गया है. इसके साथ ही, कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी सामने आई है.
किश्तवाड़ की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. लोग धार्मिक यात्रा के लिए मौके पर जुटे हुए थे, मौके पर टेंट लगे हुए थे और श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई थी, तभी अचानक बादल फटने की घटना हुई.
बादल फटने वाली जगह तक जाने वाली सड़क बह गई है. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
घटना से जुड़े LIVE अपडेट्स:
- जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके में आपदा आई है, वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. इस गांव में आबादी संख्या काफी ज्यादा है और बादल फटने की घटना के बाद आधे से ज्यादा गांव बह गया है. रास्ते तबाह हो गए हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को मौके पर पहुंचने में बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आजतक से बात करते हुए कहा, "जिस जगह पर हादसा हुआ है, उसकी आबादी काफी ज्यादा है. ग्लोबल वॉर्मिंग की जो स्थिति हो गई है, इसमें हर जगह खतरा ही खतरा हो गया है."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









