
List of Trains Cancelled Today: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
AajTak
पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन का आज तीसर दिन है. पंजाब के किसान केंद्र सरकार से नाराज हैं जिसके चलते 28 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत हुई थी. किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने आज कुछ ट्रेनें रद्द की हैं. देखें लिस्ट.
पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 28 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की थी. किसानों का ये आंदोलन आज यानी 30 सितंबर तक जारी रहने वाला है. रेल रोको आंदोलन के चलते आज रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है. यात्रियों को रद्द हुई ट्रेनों के चलते परेशानी ना हो इसलिए रेलवे ने रद्द ट्रेनों की सूची भी जारी की है.
रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें
गाड़ी संख्या 04754 श्रीगंगानगर-बठिंडा पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 04755 बठिंडा-श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 04753 बठिंडा-श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 14601 फिरोजपुर कैंट-हनुमानगढ़

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










