
Legends League Cricket: अफगान के तूफान में उड़े इंडिया महाराजा, 7 छक्के जड़ बना दिए 69 रन
AajTak
असगर अफगान ने सिर्फ 28 बॉल पर 69 रन बना दिए, इस दौरान उन्होंने 7 छक्के मारे और चार चौके भी मारे. असरगर अफगान ने अपनी पारी में 246 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इससे पहले उपुल थरंगा ने भी 45 मैच में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और 4 छक्के शामिल रहे थे.
Legends League Cricket: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में सोमवार को इंडिया महाराजा और एशिया लॉयन्स का मुकाबला हुआ. इस मैच में इंडिया महाराजा की 36 रनों से हार हुई. लेकिन एशिया लॉयन्स की ओर से अफगानिस्तान के असगर अफगान ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि मैच का पूरा रुख ही पलट गया. असगर अफगान ने सिर्फ 28 बॉल पर 69 रन बना दिए, इस दौरान उन्होंने 7 छक्के मारे और चार चौके भी मारे. असरगर अफगान ने अपनी पारी में 246 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इससे पहले उपुल थरंगा ने भी 45 मैच में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और 4 छक्के शामिल रहे थे. Fifty for Asghar Afghan only on 23 deliveries. What a knock! #IMvAL #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/FPC3xdj7Sw

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












