
Law and Order: थानों में कौन होता है एसएसआई (SSI), क्या होता है उनका काम?
AajTak
थाने का इंचार्ज या यूं कहें कि सबसे बड़ा अफसर थाना प्रभारी होता है. जिसे एसओ (SO) और एसएचओ (SHO) कहते हैं. लेकिन यूपी के थानों में एक पद होता है एसएसआई (SSI). आइए जानते हैं कि आखिर ये एसएसआई होता क्या है?
किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था (Law and Order) की सबसे बड़ी कुंजी पुलिस होती है. जिलों में पुलिस की सबसे अहम इकाई होती है पुलिस थाने (Police Station). जहां कई अधिकारी और कर्मचारी तैनात होते हैं. थाने का इंचार्ज या यूं कहें कि सबसे बड़ा अफसर थाना प्रभारी होता है. जिसे एसओ (SO) और एसएचओ (SHO) कहते हैं. लेकिन यूपी के थानों में एक पद होता है एसएसआई (SSI). आइए जानते हैं कि आखिर ये एसएसआई होता क्या है? यूपी के थानों में #SSI का पद और काम क्या होता है? इस बारे में @itsparvezsagar ने बात की यूपी पुलिस के विख्यात इंस्पेक्टर बी.आर. जैदी से. देखिए उन्होंने इस बारे में क्या जानकारी दी.#LawandOrder #PoliceStation #SSI #Post #parvezsagar #aajtak pic.twitter.com/IAyHPeI1jq

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










