
Largest Oil Reserve: न सऊदी, न रूस... इस देश के पास है दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व, US भी बहुत पीछे
AajTak
World's Largest Oil Reserve: दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिनकी अर्थव्यस्थाएं तेल पर निर्भर हैं और सबसे अहम प्राकृतिक संपदा की भरमार होने के बावजूद इन देशों की आर्थिक स्थिती बेहद खराब है.
दुनिया की सबसे अहम प्राकृतिक संपत्तियों में शामिल तेल के दम पर दुनिया में कई अर्थव्यवस्थाएं चल रही हैं. क्रूड ऑयल (Crude Oil) के जरिए ही Petrol-Diesel से लेकर हवाई ईंधन तक का बिजनेस होता है और इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव तमाम देशों में महंगाई बढ़ानी या घटाने में भी बड़ा रोल निभाता है. सबसे बड़ी बात ये कि जिन देशों के पास Oil Reserve ज्यादा है और वहां किसी भी तरह से खराब हालात पैदा होते हैं, तो फिर कई देशों में चिंता बढ़ जाती है. हाल ही में इजरायल-ईरान के बीच हुई जंग (Israel-Iran War) के दौरान ये एहसास दुनिया ने किया. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि जिन देशों के पास सबसे ज्यादा ऑयल रिजर्व है, उनकी इकोनॉमी भी मजबूत है, क्योंकि इस मामले में सबसे आगे रहने वाले देश की माली हालत बेहद खराब है.
इस देश के पास सबसे ज्यादा ऑयल रिजर्व भले ही सऊदी से लेकर ईरान, इराक और रूस तक Crude Oil को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ऑयल रिजर्व के मामले में ये नंबर-1 देश नहीं हैं. वर्ल्डोमीटर पर मौजूद डाटा पर गौर करें, तो इस मामले में सबसे आगे वेनेजुएला का नाम आता है. Venezuela के पास 303,008 मिलियन बैरल Oil Reserve है. तेल संपन्न होने के बाद भी इस देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और 80 फीसदी से ज्यादा जनता गरीबी में जीने को मजबूर है. इसके साथ ही ये देश दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई दर (Inflation Rate) वाले टॉप-5 देशों की लिस्ट में शामिल है.
वेनेजुएला के बाद इन देशों की नाम Venezuela के बाद सबसे अधिक ऑयल रिजर्व वाले टॉप-5 देशों की बात करें, तो अगला नाम सऊदी अरब (Saudi Arabia Oil Reserve) का आता है और इसके पास 267,230 मिलियन बैरल का तेल रिजर्व (2023 के आंकड़ों के अनुसाल) है. हालांकि, ये वेहद समृद्ध इकोनॉमी है और ऑयल प्रोडक्शन में आगे होने के साथ ही टूरिज्म, तकनीक समेत अन्य क्षेत्रों में ये आगे है. तीसरे नंबर पर ईरान शामिल है और इसका ऑयल रिजर्व (Iran Oil Reserve) 208,600 मिलियन बैरल है.
चौथे पायदान पर इराक का नाम आता है और Iraq Oil Reserve 145,019 मिलियन बैरल है. वहीं पांचवां सबसे ज्यादा तेल रिजर्व वाला देश 113,000 मिलियन बैरल के साथ UAE है. इसके अलावा कनाडा, कुवैत और लीबिया जैसे देश भी टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं.
रूस-US के पास इतना तेल क्रूड ऑयल की दम पर ईरान और ईराक जैसे देशों की पूरी इकोनॉमी टिकी हुई है, जबकि कई ऐसे देश भी हैं जिनके पास मजबूत इकोनॉमी के साथ ही ऑयल रिजर्व भी बड़ी मात्रा में है. इस लिस्ट में अमेरिका और रूस (US-Russia) और चीन (China) शामिल हैं. आकंड़ों के मुताबिक, रूस के पास 80000 मिलियन बैरल तेल रिजर्व है और ये भारत समेत अन्य देशों को क्रूड ऑयल देता है. इसके अलावा अमेरिका के पास 47,730 मिलियन बैरल ऑयल रिजर्व हैं, तो वहीं चीन के पास 27,889 मिलियन बैरल रिजर्व है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






