
Lalu Yadav Birthday: नीतीश कुमार ने लालू यादव को दी बधाई, जीतन राम मांझी बोले- सदैव मुस्कुराते रहें
ABP News
लालू यादव के चाहने वालों और राजनीतिक दल के नेताओं की ओर से लगी बधाई की होर.दिल्ली में लालू की बेटी ने गुरुवार की रात केक काटकर मनाया जन्मदिन, शेयर कीं तस्वीरें.
पटनाः 11 जून को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है. ऐसे में परिवार के साथ उनके चाहने वालों और राजनीतिक दल के नेताओं की ओर से बधाई की होड़ लगी है. हर कोई अपने-अपने तरीके उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. वहीं, ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी शुभकामनाएं दी. जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा “बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है.” इस तरह जीतन राम मांझी ने लालू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.More Related News













