
Lakhimpur Kheri: दूसरे समुदाय के लोगों ने छेड़छाड़ के बाद लड़की से की थी मारपीट, ज्यादा हालत बिगड़ने पर हुई मौत
AajTak
Lakhimpur Kheri: मारपीट औऱ छेड़छाड़ का शिकार हुई पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गांव के दो युवकों पर मृतक लड़की के साथ मारपीट औऱ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मृतक लड़की की मां का कहना है कि पुलिस ने शिकायत होने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ा.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दूसरे समुदाय के लड़कों के हमले में घायल लड़की की जान चली गई. पीड़िता से मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी. मारपीट में घायल हुई लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मृतक लड़की के गांव के रहने वाले करीमुद्दीन और यूसुफ पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है. परिवार का आरोप है कि हमारी शिकायत पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया.
बताया गया कि 12 सितंबर (सोमवार) को लखीमपुर खीरी जिले में भीरा थाना इलाके के एक गांव में 18 साल की रानी (बदला हुआ नाम) से घर में घुसकर गांव के ही करीमुद्दीन और यूसुफ ने छेड़खानी की थी. घर में रानी अकेली थी इस बात का फायदा उठाकर दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता को मिलकर बेहरमी से पीटा.
इस दौरान रानी की मां घर पहुंची तो उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की. जिस पर करीमुद्दीन और यूसुफ ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और वहां से भाग निकले. शाम होने पर रानी का भाई घर पहुंचा तो उसे पूरी घटना के बारे में बताया.
पुलिस ने नहीं सुनी हमारी बात
घायल रानी को अपने साथ लेकर भाई और मां पडरिया पुलिस के पास गए, लेकिन वहां उन लोगों की सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद तीनों बिजुआ पुलिस चौकी पहुंची लेकिन वहां भी उन्हे निराशा हाथ लगी. निराश होकर मां, बेटी और भाई भीरा थाने पहुंचे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










