
LAC पर फिर से पेट्रोलिंग के क्या मायने... सीमा समझौते से कम होगा भारत-चीन के बीच तनाव?
AajTak
भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के बचे हुए टकराव वाले पॉइंट्स पर पेट्रोलिंग फिर से शुरू करने के लिए समझौता किया है, इसे सीमा पर शांति बहाली में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डेपसांग और डेमचोक, दो पेट्रोलिंग पॉइंट्स हैं, जिन्हें संवेदनशील माना जाता है और यह रणनीतिक रूप से काफी अहम है.
भारत-चीन के रिश्तों में लंबे समय से तल्खी देखी जा रही है, लेकिन एक बड़े घटनाक्रम में दोनों देशों के बीच सीमा पर कुछ समझौते हुए हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऐलान किया है कि भारत-चीन के बीच विवादित पेट्रोलिंग पॉइंट्स को लेकर एग्रीमेंट हुआ है, जिसके बाद सेना यहां फिर से पेट्रोलिंग शुरू कर सकेगी. पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव पैदा हुआ था. तब से अब तक कई पॉइंट्स पर समझौते हुए हैं और सैन्य वापसी भी हुई है.
विक्रम मिस्री ने बताया कि यह एग्रीमेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे डिसइंगेजमेंट की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकेगा. मसलन, डेपसांग और डेमचोक जैसे संवेदनशील पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर इस एग्रीमेंट के बाद हालात सुधरेंगे. उन्होंने बताया कि बीते कुछ हफ्तों से भारत और चीन के डिप्लोमेटिक और सैन्य अधिकारी बातचीत कर रहे थे. इस लंबे विवाद को निपटाने के लिए कई मोर्चों पर चर्चा की गई है.
गलवान घाटी में हुई घटना के बाद कुछ पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर पेट्रोलिंग रोक दी गई थी, लेकिन इस रिजॉल्यूशन से तनाव को कम करने मदद मिलेगी. मसलन, चीन ने कुछ क्षेत्रों में सैन्य ठिकाने भी बना लिए थे और इससे तनाव और बढ़ा जिसका इस रिजॉल्यूशन के बाद सॉल्यूशन निकाला जा सकेगा. खासतौर पर डेपसांग और डेमचोक क्षेत्रों को लेकर विवाद था, जिसपर निगोशियेशन में समस्या आई.
सैन्य सूत्रों ने एग्रीमेंट्स पर क्या कहा?
रक्षा सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना के अधिकारी शामिल थे. इस मीटिंग का मकसद उन पॉइंट्स से डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया को पूरी करना था, जहां बातचीत फाइनल हो चुकी है. हालांकि, डेपसांग और डेमचोक जैसे पॉइंट्स रणनीतिक रूप से काफी अहम हैं और इन पॉइंट्स से डिसइंगेजमेंट भी जरूरी है लेकिन इन्हें लेकर सबसे बड़ा विवाद था. इन पॉइंट्स पर पेट्रोलिंग फिर से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है, जहं पांच से ज्यादा पेट्रोलिंग पॉइंट्स को फिर से रिएक्टिवेट किया जाएगा.
हालांकि, एग्रीमेंट्स की कई बातों को गुप्त रखा गया है, और दोनों पक्ष इस एग्रीमेंट में हुई रजामंदी को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं. हालिया पॉजिटिव घटनाक्रम कई राउंड की सैन्य स्तर की बातचीत के बाद हुआ है, जहां एलएसी के पास कई अन्य फ्लैशपॉइंट्स जैसे कि पैंगोंग त्सो, गोगरा और हॉट स्प्रिंग से डिसइंगेजमेंट और तनाव कम करने पर बातचीत की गई. डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया चल रही है, जिससे माना जाता है कि तनाव कम होगा और भविष्य में सीमा पर किसी तरह के टकराव की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








