
Labubu Doll से कराई राम-राम, पैर भी छुए... बताया चीन के भगवान हैं! वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला एक लबूबू डॉल को चाइना का भगवान समझकर घर के मन्दिर में दर्शन कराती है, और लबूबू डॉल को पकड़कर राम-राम कहती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला डॉल को चीन का भगवान मान रही है. साथ ही डॉल को घर के मंदिर में राम-राम बुलवाते हुए नजर आ रही है. महिला को जैसी ही एक डॉल के बारे में बताया जाता है कि यह चीन के भगवान हैं वो डॉल को पकड़कर घर के मंदिर में ले जाती है और राम-राम करती है.
कौन हे ये चाइना का भगवान?
वीडियो में जिस डॉल को चाइना का भगवान बताया जा रहा है वो असल में एक लबूबू डॉल (Labubu doll) है. लबूबू डॉल एक गुड़िया है, जो हाल के दिनों में ट्रेंड कर रही है. यह डॉल ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रचलित है. इसे कई सुपरस्टार जैसे रिहाना और दुआ लिपा भी इस्तेमाल करते देखे गए हैं.
क्या है लबूबू डॉल?
लबूबू डॉल एक काल्पनिक कैरेक्टर है जो दिखने में डरावना लग सकता है. यह अपनी बड़ी-बड़ी आंखों और नुकीले जैसे दिखने वाले दांतों के लुक से फेमस है. इसकी यह शैतान जैसी मुस्कान लोगों को अच्छी लग रही है जिस कारण लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं.
चाइना का भगवान बना कर वीडियो हो रहा वायरल

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











