Laal Singh Chaddha: दिल्ली के वेगास मॉल में लाल सिंह चड्ढा फिल्म का विरोध, आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी
AajTak
दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित वेगास मॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म का जमकर विरोध किया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो आगे भी आमिर खान की फिल्म का विरोध करेंगे क्योंकि आमिर अपनी फिल्मों में भद्दे मजाक पेश करते हैं और उससे पैसा कमाते हैं.
Laal Singh Chaddha: दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित वेगास मॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म का जमकर विरोध किया. प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में फिल्म के पोस्टर लेकर आमिर खान मुर्दाबाद के नारे लगाए. सभी ने फिल्म ना देखने और लोगों से इसका बहिष्कार करने की अपील की.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो आगे भी आमिर खान की फिल्म का विरोध करेंगे. क्योंकि आमिर अक्सर भद्दे अपनी फिल्मों में पेश करते हैं और उससे पैसा कमाते हैं. जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है. वेगास मॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का यह हंगामा लगभग आधे घंटे तक चला. मॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा का हवाला देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया.
इस घटना से एक घंटे पहले मॉल में पुलिस द्वारा मॉकड्रिल करवाई गई थी. उस वक्त द्वारका जिले के डीसीपी समेत इलाके के सभी आलाधिकारी मौजूद थे. पुलिस समेत पैरामिलिट्री फोर्स, बम डिस्पोज दस्ता, डॉग स्कॉट दस्ता, फायर ब्रिगेड, कैट एंबुलेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम भी पहुंची थी. यह मॉकड्रिल कई घंटे चली थी. इसके खत्म होने के एक घंटे बाद बजरंगदल के कार्यकर्ता मॉल में आए और लाल सिंह चड्ढा को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.
मॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बजरंग दल के लोगों को घेर लिया और सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, हालांकि आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद बजरंग दल के लोग मॉल से शांतिपूर्वक निकल गए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










