
Kuno National Park: कूनो में चीतों के 2 महीने, जानिए कितना रास आया जंगल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीते 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क के 6 छोटे बाड़ों में छोड़े थे. 5 नवंबर को 2 नर चीते बड़े बाड़े में छोड़ने के बाद बाकी 6 चीतों को लेकर मंथन चल रहा है. उधर, बड़े बाड़े में छोड़े गए चीतों ने अब तक तीन शिकार भी किए हैं.
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से 2 नर चीते बड़े बाड़े में छोड़े जा चुके हैं. 6 चीते 61 दिन बाद भी छोटे बाड़ों से बड़े बाड़े में पहुंचने के इंतजार में हैं. चीता प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई टास्क फोर्स समिति की 16 नवंबर को बैठक हुई.
इसमें अफसरों ने वन विभाग के नए अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को चीता प्रोजेक्ट को लेकर प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में 6 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
बताया गया है कि चीतों को छोड़ने के लिए विशेषज्ञों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थितियों का आंकलन और उचित अवसर के आधार पर निर्णय ले सकते हैं.
मप्र वन विभाग के पीसीसीएफ (Wild Life) जसवीर सिंह चौहान ने आजतक से बातचीत के दौरान बताया कि बैठक में चीता प्रोजेक्ट की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई है. साथ ही नए एसीएस को प्रोजेक्ट से परिचय कराया गया.
साथ ही बैठक में बड़े बाड़े में बेहतर तरीके से सर्वाइव कर रहे दोनों चीतों की भी जानकारी दी गई. चौहान ने यह भी बताया कि शेष 6 चीतों को छोड़ने का निर्णय जमीनी स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीते 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के 6 छोटे बाड़ों में छोड़े थे. इसके बाद क्वॉरंटीन अवधि भी पूरी हो गई. हालांकि, 5 नवंबर को 2 नर चीते बड़े बाड़े में छोड़ने के बाद बाकी 6 चीतों को लेकर मंथन चल रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










