
KKR Vs LSG IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स IPL से बाहर, रिंकू सिंह की आंधी भी नहीं दिला पाई जीत, आखिरी बॉल तक अटकी रहीं सांसें
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक हाई-स्कोरिंग गेम में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दे दी है. इस हार के साथ कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हरा दिया है. कोलकाता इसी के साथ आईपीएल-2022 से बाहर हो गई है. 211 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच को लगभग जीत ही गई थी, लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह का विकेट गिरने से सपना टूट गया.
आखिरी बॉल पर कोलकाता को 3 रनों की जरूरत थी, लेकिन यहां विकेट गिरा और लखनऊ जीत गया. बता दें कि लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 210 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता की टीम 8 विकेट खोकर 208 रन बना पाई.
कोलकाता नाइट राइडर्स इस हार के साथ आईपीएल-2022 से बाहर हुई और इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. गुजरात टाइटन्स पहले ही आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंच गई है.
आखिरी तीन ओवर में पलट गई थी पूरी बाज़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी तीन ओवर में 55 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह 53 रन बना पाई. रिंकू सिंह ने कुछ ऐसी पारी खेली, जो सालों में एक बार खेली जाती है लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 15 बॉल में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह क्रीज़ पर थे. लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने बॉल संभाली, इस ओवर में उन्होंने 2 विकेट लिए और 18 रन दिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








