
Kisan Mahapanchayat: किसानों के मंच से राकेश टिकैत के सियासी तेवर, मोदी-शाह-योगी को बताया बाहरी
ABP News
Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने निशाना साधते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ को यूपी से बाहरी करार दिया है.
Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. किसानों की इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे. बड़ी संख्या में उमड़े किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की. इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने निशाना साधते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ को यूपी से बाहरी करार दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी आए तीनों नेताओं का गुजरात और उत्तराखंड से नाता है. वहीं किसान महापंचायत में किसानों के मंच से बीजेपी के खिलाफ नारे भी लगे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












