
Kevin Pietersen: मयंक ने डाली वॉनखेड़े के ऑनर बोर्ड की फोटो, पीटरसन बोले- मेरी स्पेलिंग ठीक करा दो
AajTak
टीम इंडिया के क्रिकेटर और मुंबई टेस्ट के हीरो मयंक अग्रवाल ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इसपर एक मजेदार जवाब दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में मुंबई में खत्म हुए टेस्ट मैच में भारत के मयंक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. वॉनखेड़े मैदान देश के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में से एक है, ऐसे में यहां शतक जमाना मयंक अग्रवाल के लिए शानदार रहा. मयंक का नाम मैदान के ऑनर्स बोर्ड में आया, उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की. लेकिन इसपर इंग्लैंड के केविन पीटरसन का जो कमेंट आया, वो बड़ा ही मजेदार है. Please ask them to spell my name correctly brother! 🤣

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












