
Ketu Gochar 2026: 20 अप्रैल को मघा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Ketu Gochar 2026: 20 अप्रैल को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जानें इस गोचर का वृषभ, कर्क और सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों को मिलेगा करियर, धन और भाग्य में लाभ.
Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष माना जाता है. साथ ही, केतु को छाया और पापी ग्रह के नाम से भी जाना जाता है, जिसका सीधा संबंध अध्यात्म और मोक्ष से होता है. कहते हैं कि केतु जब भी राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल, सोमवार को शाम 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
कहते हैं कि केतु मघा नक्षत्र के ही स्वामी हैं, जिससे यह गोचर बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को लाभ होगा. तो आइए जानते हैं कि अप्रैल में राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स से फायदा होगा. पैसों के मामले में भी स्थिति मजबूत होगी. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. मन पहले से ज्यादा शांत रहेगा. जीवन में स्थिरता महसूस होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह बदलाव भाग्य को मजबूत करने वाला हो सकता है. अचानक अच्छे मौके मिल सकते हैं, जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों में भी मजबूती आएगी. मानसिक रूप से भी आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











