
Kedarnath Temple: कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट? शिवरात्रि पर मंदिर समिति ने बताई तारीख
AajTak
केदारनाथ चारों धाम में सबसे प्रमुख धाम माना जाता है. उस पवित्र धाम में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना हुई थी. आज महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की गई है. भक्तगण भगवान भोलेनाथ के दर्शन कब से कर पाएंगे, इस बारे में आगे जानेंगे.
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने और पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित की गई है. शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग, मन्दिर समिति के पदाधिकारियों और विद्वान आचार्यों की मौजूदगी में पंचाग गणना के अनुसार तिथि घोषित की गई है. मंदिर के कपाट 6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे. केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से 2 मई को रवाना होगी. इसके बाद 3 मई को बाबा की डोली फाटा पहुंचेगी, 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ में रात्रि प्रवास करेगी.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










