
KBC 14: पहली बार हुआ ऐसा, एक्सपर्ट ने दिया गलत जवाब, कंटेस्टेंट हार गया इतने लाख रुपये
AajTak
क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटस्टेंट जब भी दुविधा में होते हैं, एक्सपर्ट उनकी मदद के लिये वहां मौजूद रहते हैं. इतने सालों से शो पर कई कंटस्टेंट एक्सपर्ट की मदद से लाखों रुपये जीत कर ले गए हैं. पर पहली ऐसा हुआ, जब कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह लेना भारी पड़ गया.
इस सीजन कौन बनेगा करोड़पति में वो देखने को मिला, जो अब तक नहीं देखा गया था. अमिताभ बच्चन के शो पर पहली बार कोई कंटेस्टेंट एक्सपर्ट की वजह से जीती हुई रकम हार गया. हम बात कर रहे हैं दिवित भार्गव की. प्राप्ती शर्मा के बाद कनार्टक से आए दिवित भार्गव को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था. पर अफसोस भार्गव इस शो से 6 लाख रुपये जीत कर नहीं ले जा सके.
कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह पड़ी भारी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटस्टेंट जब भी दुविधा में होते हैं. एक्सपर्ट उनकी मदद के लिये वहां मौजूद रहते हैं. इतने सालों से शो पर कई कंटस्टेंट एक्सपर्ट की मदद से लाखों रुपये जीत कर ले गए हैं. पर पहली ऐसा हुआ, जब कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह लेना भारी पड़ गया. 10 साल के दिवित भार्गव शो में अच्छा खेल रहे थे. वो नाचते-गाते गेम में आगे बढ़ रहे थे. पर मामला 6,40,000 के सवाल पर आ गया अटक गया.
6,40,000 के प्रश्न का जवाब देने में दिवित भार्गव थोड़े कंफ्यूज नजर आए. इसलिये उन्होंने इसके लिये शो में मौजूद एक्सपर्ट की मदद ली.
सवाल था- किस क्षेत्र में पति-पत्नी की जोड़ी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है? इस सवाल का जवाब देने के लिये शो पर एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह को बुलाया गया था. भार्गव को उम्मीद थी कि वो एक्सपर्ट की मदद से 6 लाख रुपये जीत जाएंगे. पर उनकी उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब सृजन पाल सिंह का बताया हुआ जवाब गलत निकला. इसके बाद भार्गव शो से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर ले जा सके.
अमिताभ बच्चन भी हुए शॉक सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्हें वैज्ञानिक और लेखक के तौर पर भी जाना जाता है. इसलिये उनसे गलत जवाब की उम्मीद नहीं की गई थी. यहां तक कि शो खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने ये कहा भी कि उन्होंने पहली बार देखा है, जब किसी एक्सपर्ट ने गलत जवाब दिया है.
ये एपिसोड वाकई सबके लिये काफी सरप्राइजिंग रहा. पर वो कहते हैं ना कि लाइफ में हर चीज पहली बार ही होती है. कौन बनेगा करोड़पति पर वो हुआ, जो किसी ने सोचा नहीं था. बस यही तो गेम है जी.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











