
KBC 13: इस सवाल का जवाब देकर Farah Khan और Deepika Padukone ने जीते 25 लाख रुपये, क्या आप दे सकते हैं सही जवाब?
ABP News
KBC 13: गणेश उत्सव के मौके पर शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हॉट सीट पर पहुंचीं. दीपिका और फराह शो से भारी रकम जीतकर वापस लौटीं. वे जीती हुई रकम नेक काम करने वाली हैं.
KBC 13: सोनी टीवी के फेमस क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13) में बीते दिन गणेश उत्सव मनाया गया. इस मौके पर शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फराह खान (Farah Khan) हॉट सीट पर पहुंचीं. दीपिका और फराह के साथ शो की शुरुआत इंडियन आइडल 12 के टॉप 6 फाइनलिस्ट ने भी की. दीपिका और फराह शो से भारी रकम जीतकर वापस लौटीं. दीपिका पादुकोण और फराह खान जीती हुई रकम नेक काम करने वाली हैं. दीपिका इस गेम में जीती गई रकम को ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ (The Live Love Laugh Foundation)और फराह द्वारा ‘अयांश मदन’ (Ayansh Mandan) के इलाज के लिए दान की जाएगी. शो में दीपिका और फराह की जोड़ी देखते ही बनी. इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बचचन के साथ बातचीत भी की. दीपिका और फराह शो से 25 लाख रुपये जीतकर वापस लौटीं.More Related News













