
Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए लिखा थैंक्यू नोट कहा, जल्द मिलते हैं
ABP News
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 10 दिसंबर को राजस्थान में शादी की. इस जोड़े ने उन मशहूर हस्तियों को एक विशेष हैम्पर और एक नोट भेजा, जो उनकी शादी में शामिल नहीं हो सके.
Katrina Kaif-Vicky Kaushal send handwritten Thank you note to Bollywood Friends: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब पति-पत्नी हैं. इस खूबसूरत जोड़े ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शानदार सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक ग्रेंड वेडिंग की. हालांकि, ओमाइक्रोन के डर के कारण, उनके कई बॉलीवुड दोस्त कैटरीना और विक्की की शादी में शामिल नहीं हो सके. नवविवाहितों ने अब उन्हें एक हैम्पर और हाथ से लिखा नोट भेजा है और उन्हें जल्द ही मिलने का वादा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुंबई में उनके रिसेप्शन का संकेत हो सकता है. कैटरीना और विक्की ने उन सेलिब्रिटीज के लिए एक हैम्पर भी भेजा, जो उनकी शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग से चूक गए थे.













