
Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें- इस दिन गंगा स्नान क्यों महत्वपूर्ण होता है?
AajTak
Kartik Purnima 2022: इस बार कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 08 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कोई भी स्नान, दान, हवन, यज्ञ करता है उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और फिर शाम के समय दीप दान करना बेहद ही शुभ माना गया है. तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा का महत्व.
Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है. यह दिन बहुत विशेष है क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर उसका संहार किया था. यही कारण है कि इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का जन्म हुआ था. इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए. पूरे वर्ष गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है. आमतौर पर इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान किया जाना चाहिए. इस दीप-दान को दस यज्ञों के समान माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2022 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 08 अक्टूबर को मनाई जाएगी. कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 07 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो रही है, जिसका समापन 08 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा.
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व (Kartik Purnima 2022 Importance)
कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी समस्याओं से राहत मिलती है. यहां तक कि जन्म कुंडली में मौजूद दोषों को भी इस दिन पूजा करके दूर किया जा सकता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है, जिसे कार्तिक स्नान कहा जाता है. शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन उपवास रखने से और पूजा पाठ करने से सभी दुखों को मिटाया जा सकता है. यह बेहद शुभ दिन होता है.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व (Kartik Purnima 2022 Ganga snan importance)

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











