
Karnataka Hijab Row: हिजाब पर बैन सही है? संविधान और कोर्ट के फैसलों के नजरिए से समझिए
AajTak
Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हिजाब विवाद के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शिक्षण संस्थान में धार्मिक वेशभूषा को पहनकर आने की संवैधानिक आजादी है या नहीं? इसपर संविधान के जानकार कहते हैं कि किसी भी शैक्षणिक परिसर में किसी व्यक्ति को उसकी अनिवार्य धार्मिक वेशभूषा के आधार पर नहीं रोका जा सकता है हालांकि उन्हें साबित करना होगा कि ये वेशभूषा धार्मिक रूप से अनिवार्य है. इसके पीछे संविधान के 2 आर्टिकल महत्वपूर्ण हैं. पहला आर्टिकल 25 जिसके अनुसार सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है और दूसरा आर्टिकल 15 (1) जिसके मुताबिक राज्य किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, लिंग, जन्मस्थान और वंश के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता है. देखें वीडियो.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











