
Karnataka Hijab Row: छात्रों में बांटे गए भगवा गमछे और पगड़ी! देखें पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा
AajTak
Karnataka Hijab Row: अब कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई में बड़ी बेंच ये तय करेगी कि क्या स्कूल-कॉलेज किसी मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर आने से रोक सकते हैं या नहीं? लेकिन ये फैसला आने से पहले की स्थिति पर गौर करना जरूरी है. जो हालात कर्नाटक से शुरू होकर पूरे देश में फैले हैं, क्या इसमें भी सोच समझकर विवाद को जन्म दिया गया, फैलाया गया और अपने अपने हिसाब से एजेंडा गढ़ दिया गया? वर्ना हिजाब की मांग में अल्लाह हू अकबर क्यों आया? हिजाब विवाद में कॉलेज के विरोध में भगवा गमछा और भगवा पगड़ी क्यों आई? इस वीडियो में देखें कि पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











