
Karnataka: कर्नाटक में बढ़ते धार्मिक विभाजन पर किरण मजूमदार शॉ ने चेताया
AajTak
हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुसलमानों ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया था. इसी को लेकर स्थानीय मंदिर में पूजा करने वाले लोग नाराज हो गए थे.
कर्नाटक में 22 मार्च को शुरू हुए एक ऐतिहासिक त्योहार के दौरान किसी भी मुस्लिम दुकानदार को व्यापार करने की अनुमति नहीं दी गई. बायोकॉन की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने इस तरह के बैन का विरोध कर सीएम से राज्य में इस तरह के धार्मिक बंटवारे को खत्म करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया कर्नाटक ने हमेशा समावेशी आर्थिक विकास किया है. हमें इस तरह के सांप्रदायिक बहिष्कार की अनुमति नहीं देनी चाहिए. अगर सूचना प्रौद्योगिकी और व्यापार परिवर्तन (आईटीबीटी) ही सांप्रदायिक हो जाएगा तो यह हमारे वैश्विक नेतृत्व को नष्ट कर देगा. उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से कहा कि इस बढ़ते धार्मिक विभाजन को खत्म कीजिए. वहीं एक ट्विटर यूजर ने जब सीएम पर टिप्पणी की कि वह राज्य में इस साम्प्रदायिक विभाजन को बढ़ाएंगे और हमारी आंखों के सामने कर्नाटक हार जाएगा. इस पर मजूमदार ने जवाब दिया कि हमारे मुख्यमंत्री बहुत प्रगतिशील नेता हैं. मुझे विश्वास है कि वह जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लेंगे.
हिंदू संगठन बना रहे दबाव
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक आयोजन समितियों पर मेलों में मुसलमानों को दुकान लगाने की इजाजत न देने का कथित तौर पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन दबाव बना रहे हैं.
धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम का दे रहे हवाला
कुछ हिंदू संगठनों कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1997 के तहत 2002 में बनाए गए नियमों का हवाला देते हुए मंदिर प्रबंधन से गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में व्यापार न करने अनुमति नहीं देने की मांग कर रहे हैं.
मुसलमानों को नीलामी में जगह नहीं

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








