
Karan Johar ने खोला Sara Ali Khan-Kartik Aaryan का राज! बोले- नाम लिया और उनकी डेटिंग शुरू हो गई
AajTak
कॉफी विद करण को लेकर कंट्रोवर्सी भले ही हो, पर शो ईमानदार और मजेदार बातों के लिए मशहूर है. शो में एक्टर्स के रिलेशंस का भी खुलासा होता है. पिछले सीजन में आलिया ने अपने क्रश रणबीर कपूर के बारे में बात की थी. अब आलिया और रणबीर की शादी हो चुकी है और आलिया जल्द ही मां भी बनने वाली हैं.
करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 7 के साथ लौट आए हैं. इस बार शो में सेलेब्स के कुछ नए राज खुलेंगे और कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे. शो के ट्रेलर में जैसा कि देखा जा चुका है, सीजन 7 में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, समांथा रुथ प्रभु और अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान साथ आने वाले हैं. जब ऐसे पॉपुलर गेस्ट शो में शिरकत करेंगे तो जाहिर है कुछ तो दिलचस्प बातें होगी.
कॉफी विद करण को लेकर कंट्रोवर्सी भले ही हो, पर शो ईमानदार और मजेदार बातों के लिए मशहूर है. शो में एक्टर्स के रिलेशंस का भी खुलासा होता है. पिछले सीजन में आलिया ने अपने क्रश रणबीर कपूर के बारे में बात की थी. अब आलिया और रणबीर की शादी हो चुकी है और आलिया जल्द ही मां भी बनने वाली हैं. कटरीना कैफ ने भी शो में कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी. कटरीना की इस बात पर विक्की ने अपनी खुशी बयां की थी. अब विक्की और कटरीना पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं.
KKK12 के लिए छोड़ा डेली शोप! ग्लैमरस इमेज दिखाकर टेम्प्रेचर हाई करेगी TV की खलनायिका
करण ने काउच को दिया नाम
कहना गलत नहीं होगा कि कॉफी विद करण शो में कई एक्टर्स के रिलेशनशिप्स का हिंट मिल ही जाता है. हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए करण जौहर ने अपने काउच के जादू पर चर्चा की. उन्होंने शो के जरिए शुरू हुए लव-स्टोरीज और शादियों पर कहा- 'मैं इस काउच को अपनी दिल की इच्छा जाहिर करवाने वाला काउच कहता हूं. मैं कृति सेनन को बीते दिन यही कह रहा था. मैंने उसे कहा- मैं बस एक नाम लेने को कहा! क्योंकि कटरीना ने इसी काउच पर कहा था कि वह विक्की के साथ अच्छी लगेंगी और विक्की यह बात सुनकर बेहोश हो गए थे. बाद में पता चलता है कि दोनों की शादी हो गई.'
Shocking! पहले बहन बोला फिर सेक्स की डिमांड, 48 साल की एक्ट्रेस से 24 साल के प्रोड्यूसर ने मांगा सेक्सुअल फेवर

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











