
Kanpur Violence: के पीछे साजिश का शक-PFI कनेक्शन की भी जांच, जानिए आज कैसे हैं हालात
AajTak
Kanpur Violence Update: एफआईआर में 40 लोगों नाम दर्ज है. 1000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस रात भर दबिश देकर अब तक 35 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. सुरक्षा व्यवस्था संभालने पीएसी की कई कंपनियां कानपुर में आ चुकी हैं.
कानपुर में शुक्रवार हुई हिंसा के बाद बेकनगंज इलाके में पुलिस अलर्ट पर है. कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत भारी संख्या में पुलिस बल मुख्य सड़क से लेकर गलियों में पैदल मार्च निकाल रहा है. Aajtak से बातचीत में कानपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानपुर में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई या किसी अन्य संगठन की साजिश को भी खंगाला जा रहा है.
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा, प्रशासन से बातचीत के बाद कानपुर बंद का ऐलान करने वाले संगठन ने कॉल वापस ले ली थी, लेकिन हिंसा अचानक भड़की है. बता दें कि कानपुर में एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओं ने बंद बुलाया था.
पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी साजिशकर्ता या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा. हमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बलवाइयों को चिन्हित किया है. गिरफ्तारी की जा रही है.
राष्ट्रपति का आज दौरा
पुलिस की तरफ से पीएसी की कई कंपनियां कानपुर में आ बुलाई गई हैं. शहर में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी 11:00 बजे तक रहेंगे. राष्ट्रपति मर्चेंट चेंबर में व्यापारियों के साथ मीटिंग करेंगे, इसलिए पुलिस हर तरह से सख्ती बरत रही है. पुलिस ने बवाल करने वाले पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है.
जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि हर जगह पीएसी और पुलिस को लगा रखा है. एक दर्जन से ज्यादा थानों का फोर्स भी तैनात कर रखा है. उधर, हर एक इलाके में जाकर लोगों को समझा-बुझाकर आरोपियों की पहचान की जा रही है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









