Kanpur News: लाइसेंसी रायफल से प्रोपर्टी डीलर पर लगा बेटे की हत्या करने का आरोप, पिता की तलाश में जुटी पुलिस
ABP News
कानपुर में एक पिता पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं, मामले की जांच में जुट गई है.
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लगने से युवक मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने अपने ससुर पर पति की हत्या का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की है.
पुलिस मामले में सम्बन्धित लोगों से पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि, पहाड़पुर का रहने वाला बब्लू द्विवेदी का द्विवेदी नगर में एक पेट्रोल पंप है. वह प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करता है. उनके बेटे कमल द्विवेदी की दो साल पहले प्रीति से शादी हुई थी, जिसकी नौ माह की बेटी भी है. प्रीति की माने तो बुधवार देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर में बरामदे की ओर दौड़े तो वहां शव पड़ा मिला.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












