
Kanpur News: जानिए- कौन हैं पीयूष जैन, जिनके यहां छापेमारी में इतना कैश मिला जिसे गिनने के लिए ली गयी बैंक की मदद
ABP News
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज सहित कई ठिकानों पर गुरुवार को आईटी विभाग ने एक साथ छापामार कार्रवाई की थी. अब तक टीम ने कारोबारी के घर से 177 करोड़ की नकदी बरामद की है.
Kanpur News: कानपुर में बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी में कुल 177 करोड़ बरांमद किए गए हैं.कारोबारी के घर नोटों का ढेर देखकर छापा मारने पहुंची टीम की आंखे भी फटी की फटी रह गई. टीम को नोट गिनने के लिए 6 मशीनें मंगानी पडी. वहीं इत्र कारोबारी के बेटे प्रत्यूष जैन को डीजीजीआई टीम ने कल हिरासत में भी ले लिया था.
बता दें कि रेड के दौरान बरामद किए गए 177 करोड़ रुपयों को पहली खेप में 13 डिब्बों में और दूसरी खेप में 17 बक्सों में रखकर रिजर्व बैंक में जमा कराया गया है. पीयूष जैन के घर कानपुर के जूही स्थित घर में एक तहखाना भी मिला है. इतने कैश को गिनने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद लेनी पड़ी.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












