
Kanpur: 10वीं के छात्र ने अपने साथी का गला काटा, क्लास रूम के अंदर दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
Kanpur News: कानपुर के एक स्कूल में 10वीं क्लास के छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी रंजिश में बदला लेने के इरादे से चाकू लेकर छात्र स्कूल पहुंच गया और विवाद के बाद उसने अपने साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी.
UP News: कानपुर के न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी रंजिश में बदला लेने के इरादे से चाकू लेकर छात्र स्कूल पहुंच गया और विवाद के बाद उसने अपने साथी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
बिधूना थाना पुलिस के मुताबिक, प्रयाग इंटर कॉलेज के हाईस्कूल सेक्शन-ए में पढ़ने वाले छात्र नीलेश तिवारी (15) का दो दिन पहले सहपाठी राजवीर यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके जवाब में राजवीर यादव सोमवार को अपने बैग में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंच गया.
किसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ और राजवीर यादव ने चाकू से नीलेश के पेट और गर्दन पर कई वार कर दिए. यह देख क्लास में चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया. जब तब टीचर पहुंचे तब तक नीलेश तिवारी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था. पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित एक साथ 10वीं क्लास में पढ़ते हैं. आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे हत्या की वजह को लेकर पूछताछ जारी है. देखें Video:-

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








