
Kanpur हिंसा वाले इलाके में ड्रोन से निगरानी, उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, देखें न्यूज रूम लाइव
AajTak
कानपुर नगर निगम के बुलडोजर ने हिंसा प्रभावित इलाके में अभियान चलाया है. फॉरेंसिक टीम ने भी हिंसा वाले इलाकों में जाकर आज सबूत जुटाए हैं और अब वहां पुलिस ड्रोन के जरिए पूरे इलाके में मुआयना कर रही है. कानपुर में हिंसा के उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर के एक्शन की कयासबाजी के बीच आज बुलडोजर उसी हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंचा तो हड़कंप मच गया, आशंका जताई जाने लगी. लेकिन थोड़े ही देर में तस्वीर साफ हो गई कि आज बुलडोजर उन इलाकों से हिंसा के दौरान इस्तेमाल पत्थरों को हटाने के लिए आय़ा था. गिरफ्तारी तेज हो चुकी है. सरेंडर का सिलसिला चल पड़ा है. फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है. हिंसा मामले में अब तक 54 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. देखें न्यूज रूम लाइव.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









