
Kanpur: शादी करने के लिए 14 साल की मामा की बेटी को लेकर भागा, अगले दिन मिली लड़की की लाश
AajTak
कानपुर में एक युवक शादी करने की जिद पर अपनी नाबालिग ममेरी बहन को घर से भगा ले गया. लेकिन अगले ही दिन लड़की की लाश रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 25 साल के युवक को अपने मामा की 14 साल की नाबालिग बेटी से प्रेम हो गया. शादी करने की जिद पर दोनों 20 दिसंबर को घर से भाग गए. लेकिन अगले ही दिन लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है, पुलिस उसे पकड़े की कोशिश में जुटी है.
पुलिस ने बताया कि गोविंद नगर का रहने वाला विशाल अपने मामा की लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. 20 दिसंबर को छात्रा कोचिंग में पढ़ने गई थी और वहां से गायब हो गई. फिर लड़की के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई और अपने साले के बेटे विशाल पर बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया. क्योंकि दोनों अक्सर साथ में रहते थे.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढना शुरू किया और 21 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली. पुलिस ने तुरंत ही इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह रही कि लड़की के अंतिम संस्कार के 5 दिन बाद उसके परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद यह आशंका जताई जाने लगी कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जानकारी थी.
मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि शव पर चोटों के गहरे निशान थे. वहीं पुलिस का कहना है कि यह निशान ट्रेन से टकराने के बाद हुए होंगे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किडनैप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़े का दावा कर रही है.
इस मामले पर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा का कहना है कि 14 वर्षीय लड़की 20 तारीख को घर से कोचिंग जाने के बाद गायब हो गई थी 21 तारीख को उसकी डेड बॉडी रेलवे लाइन के पास मिली. मृतक लड़की के पिता ने अपने साले के बेटे के खिलाफ किडनैप और हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के सही कारणों का भी खुलासा कर दिया जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








