
Kannauj News: बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, मूकदर्शक बनकर देखती रही पुलिस
ABP News
इस मामले में हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस जगह मारपीट हो रही थी, वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वह सिर्फ मूकदर्शक बनकर देखती रही.
UP Police: कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली इलाके में बीच सड़क पुलिस कर्मियों के सामने जमकर मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक विवाह समारोह में शामिल होने आए फरुखाबाद के विधायक के भाई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्ष की तरफ से एक दूसरे को लात-घूंसों से पीटने लगे.
पुलिस के सामने चले लात-घूंसेइस मामले में हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस जगह मारपीट हो रही थी, वहां पुलिस को दो गाड़ियां खड़ी थी साथ ही कई पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे. पुलिस कर्मियों के सामने दोनों पक्षो के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा. हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












