
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: संस्कृत में दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं कहें- हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः।
ABP News
Hanuman Jayanti 2026 Wishes Messages in Sanskrit: रामभक्त और हनुमान भक्तों के बीच हनुमान जयंती पर्व की धूम है. हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिन की बधाई देने के लिए यहां देखिए संस्कृत में शुभामनाएं संदेश.
Hanuman Jayanti 2026 Wishes Messages in Sanskrit: चैत्र मास की पूर्णिमा को भगवान हनुमान की जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है. इस वर्ष हनुमान जयंती गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को पड़ रही है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किए जाते हैं. भक्तगण व्रत रखकर बजरंगबली की आराधना करते हैं. बजरंबली की पूजा सेशक्ति, साहस और भय व संकटों से मुक्ति मिलती है.
हिंदू धर्म में रामभक्त हनुमान को भगवान शिव का 11वां रुद्रावतार और कलयुग का देवता कहा जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूजा-व्रत के साथ ही लोग एक दूसरे को इसकी शुभकामनाएं भी देते हैं. इस पावन अवसर पर आप संस्कृत में भी मंगलकामनाएं भेज सकते हैं, जिससे इस पर्व की आध्यात्मिक और अधिक बढ़ जाएगी.
क्यों खास है हनुमान जयंती
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है. वे भगवान राम के परम भक्त हैं. साथ ही भगवान हनुमान शक्ति, बुद्धि, साहस और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति को आत्मबल प्राप्त होता है.
