
Kabul Issue: तालिबानी नेता से भारतीय राजदूत की मुलाकात, सपा सांसद बोले- कंफ्यूज है मोदी सरकार
ABP News
मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के मुद्दे पर कंफ्यूज है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार अब खुद तालिबानी नेताओं से बातचीत कर रही है.
ST Hasan Reaction Over Afghanistan Issue: भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और तालिबानी नेता शेर मोहम्मद अब्बास के बीच दोहा में हुई मुलाकात को लेकर सपा सांसद एसटी हसन (ST Hasan) की प्रतिक्रिया सामने आई है. मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने इस मुलाकात पर सवाल खड़े किए हैं. सपा सांसद ने कहा कि भारत सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि तालिबान की खातिरदारी की जा रही है. हसन ने कहा कि अभी तक तो देश में ये संदेश दिया जा रहा था कि तालिबान खौफनाक आतंकवादी हैं. अगर कोई तालिबान की तारीफ कर देता था तो उसके खिलाफ मुकदमा हो जाता था. आज भारत सरकार खुद तालिबानी नेताओं से बातचीत कर रही है. हालांकि सांसद ने ये भी कहा कि अगर भारत सरकार मजबूर होकर देश के लोगों के लिए देशहित को ध्यान में रख कर तालिबान के सामने झुकती है तो हम सरकार के साथ हैं और कोई विरोध नहीं करेंगे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












