
Kaali Movie Poster Controversy: काली निर्माता के समर्थन में आईं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, देखें फटाफट खबरें
AajTak
काली फिल्म के पोस्टर पर छिड़ा घमासान अब और बढ़ चला है. प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलाई की फिल्म के पोस्टर में काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है. इस पर हंगामा बरपा हुआ है लेकिन इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिया टुडे कान्क्लेव में काली फिल्म की प्रोड्यूसर लीला का बचाव किया. यही नहीं महुआ ने काली को मांस और शराब प्रेमी तक करार दिया. काली के पोस्टर के साथ ही अब महुआ के इस बयान पर भी सियासत गर्मा गई है. बंगाल बीजेपी ने सीएम ममता से महुआ पर कार्रवाई की मांग की है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- टीएमसी हमेशा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करती है. देखें फटाफट खबरें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










