
July 2023 Vrat Tyohar Full List 2023: गुरु पूर्णिमा से पद्मिनी एकादशी तक, जुलाई में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
AajTak
July 2023 Vrat Tyohar Full List 2023: जुलाई का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने श्रावण मास, गुरु पूर्णिमा, कांवड़ यात्रा, मासिक शिवरात्रि और संकष्टी चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं.
July 2023 Vrat Tyohar Full List 2023: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और यह महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने श्रावण मास, गुरु पूर्णिमा, कांवड़ यात्रा, मासिक शिवरात्रि और संकष्टी चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. कहते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है और इसमें सच्चे मन से महादेव की उपासना करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही, ग्रहों की चाल के लिहाज से भी जुलाई का महीना बेहद खास रहने वाला है.
जुलाई 2023 व्रत-त्योहार लिस्ट
1 जुलाई 2023: शनि त्रयोदशी 1 जुलाई 2023: जयापार्वती व्रत 1 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत 2 जुलाई 2023: कोकिला व्रत 3 जुलाई 2023: गुरु पूर्णिमा/आषाढ़ पूर्णिमा 4 जुलाई 2023: सावन माह आरंभ 4 जुलाई 2023: पहला मंगला गौरी व्रत 6 जुलाई 2023: संकष्टी चतुर्थी 9 जुलाई 2023: भानु सप्तमी 10 जुलाई 2023: पहला सावन सोम व्रत 11 जुलाई 2023: दूसरा मंगला गौरी व्रत 13 जुलाई 2023: कामिका एकादशी 14 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 15 जुलाई 2023: मासिक शिवरात्रि 16 जुलाई 2023: कर्क संक्रांति 17 जुलाई 2023: श्रावण अमावस्या/सोमवती अमावस्या/हरियाली अमावस्या 18 जुलाई 2023: तीसरा मंगला गौरी व्रत 21 जुलाई 2023: विनायक चतुर्थी 25 जुलाई 2023: चौथा मंगला गौरी व्रत 29 जुलाई 2023: पद्मिनी एकादशी 30 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
ग्रहों का राशि परिवर्तन
1 जुलाई- मंगल का सिंह राशि में गोचर 7 जुलाई- सिंह राशि में शुक्र का गोचर 8 जुलाई- बुध का कर्क राशि में गोचर 25 जुलाई- बुध का सिंह राशि में गोचर 17 जुलाई- सूर्य का सिंह राशि में गोचर

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










