
Joe Root Injury Update, IND vs ENG: 399 रनों का टारगेट मिलते ही बढ़ गई अंग्रेजों की टेंशन... बैटिंग करने नहीं उतरेंगे जो रूट?
AajTak
विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया है. इसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 67 रन भी बना लिए हैं. मगर इसी बीच इंग्लैंड टीम की एक टेंशन काफी बढ़ गई है. यह टेंशन स्टार प्लेयर जो रूट की चोट को लेकर है. हालांकि रूट की चोट पर जेम्स एंडरसन ने बड़ा अपडेट दिया है...
Joe Root Injury Update, IND vs ENG: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. मैच में तीसरे दिन (4 फरवरी) भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया है. दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली.
399 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 67 रन भी बना लिए हैं. मगर इसी बीच इंग्लैंड टीम की एक टेंशन काफी बढ़ गई है. यह टेंशन स्टार प्लेयर जो रूट की चोट को लेकर है.
दूसरी पारी में जो रूट बैटिंग करेंगे या नहीं?
दरअसल, जो रूट भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के दौरान अपनी उंगली चोटिल करवा बैठे थे. इसके बाद वो मैदान से बाहर गए और दिन खत्म होने तक नहीं आए. ऐसे में फैन्स के बीच टेंशन बढ़ गई और यह सवाल गूंजने लगा कि क्या टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए जो रूट बैटिंग करेंगे या नहीं?
इसका जवाब अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिया. उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा- फील्डिंग के दौरान उसकी (रूट) चोट और गंभीर ना हो जाए, इसलिए उसे मैदान से बाहर रखा गया था. अभी उसकी उंगली पूरी तरह से ठीक नहीं है. ट्रेनिंग के दौरान भी उसे अंगुली में चोट लगी थी.
जो रूट को बैटिंग के लिए तैयार किया जा रहा

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












