
JNU में बवाल... ABVP का आरोप- लेफ्ट समर्थकों ने पीटा, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान
AajTak
JNU Violence: जेएनयू में देर रात प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर बवाल देखने को मिला. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी का आरोप है कि कार्यकर्ताओं पर लेफ्ट समर्थित लोगों की ओर से हमला किया गया. एबीवीपी का कहना है कि पार्टी के 10 से 15 समर्थकों पर 200 से 300 लोगों ने हमला किया. आरोप है कि उस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से खुद की जान बचाई.
जेएनयू के छात्र प्रतीक भारद्वाज ने बताया, 'बीती रात हम 10-15 छात्र थे, इस दौरान 200 से 300 की संख्या में लेफ्ट समर्थित लोग आए और हमला कर दिया. जैसे तैसे हम लोगों ने भाग कर जान बचाई और हम लोग बाथरूम में अपना दरवाजा बंद करके बचे. इस पूरे बवाल के दौरान 10 से 15 हमारे साथियों को चोटे आई हैं. मुझे भी चोट आई है. मुझे अधमरा करके छोड़ दिया गया, जब पुलिस मौके पर आई तो हमारी जान बची.'
वहीं यूनिवर्सिटी के छात्र रमाकांत सिंह ने बताया, 'हम कल रात लाइब्रेरी में थे. ये 12 बजे के आसपास की घटना है. जब तेज आवाज सुनाई देने लगी, बाहर निकाल कर गए तो पता चला कि बवाल हुआ है. फिर पुलिस आई. छात्रों में इस दौरान डर का माहौल देखा गया क्योंकि लाठी डंडे चले काफी शोर हुआ. कई जगह तालेबंदी की कोशिश हुई थी, इस वजह से आम छात्रों में डर का माहौल देखने को मिला. ये बवाल पूरी रात चला.'
एबीवीपी दिल्ली के संयुक्त सचिव विकास पटेल ने बताया कि 'JNUSU ने जेएनयू की लाइब्रेरी के बाहर लगी फेशियल रिकग्निशन मशीन को नुकसान पहुंचाया. अब वे वे प्रोटेस्ट कर रहे हैं और क्लास बंद कर रहे हैं. उन्होंने कल एक मार्च बुलाया था और रात में यह मार्च अलग-अलग स्कूलों की तरफ मुड़ गया और स्टूडेंट्स को क्लास खाली करने पर मजबूर किया. जिन कुछ स्टूडेंट्स ने उनका विरोध किया, उन पर हमला किया गया और उन्हें कमरों में बंद कर दिया गया. जब हम स्टूडेंट्स की मदद करने गए तो हम पर हमला किया गया.'
उन्होंने बताया, 'कैंपस में करीब 200-250 लोगों ने स्टूडेंट्स पर हमला किया. JNU कैंपस के अंदर मॉब लिंचिंग जैसा सीन था. उन्होंने रॉड, पत्थर और डंडे जमा कर लिए हैं. हम फॉर्मल कंप्लेंट करेंगे. कल की घटना अटेम्प्ट टू मर्डर की थी. भीड़ बड़े-बड़े पत्थर फेंक रही थी. उनके पास चाकू और रॉड थे, लेकिन उन्होंने मास्क पहने हुए थे.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









