
JMI University Exam 2022: जामिया में ऑफलाइन यूनिवर्सिटी एग्जाम्स के खिलाफ पीजी स्टूडेंट्स का प्रर्दशन
AajTak
JMI Offline Exam 2022: परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने वाले छात्रों ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा शुरू होने के पहले ही दिन विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर के कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया.
JMI University Exam 2022: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज़ की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने मंगलवार को ऑफलाइन परीक्षाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया. जारी ऑफलाइन एग्जाम्स के पहले दिन, छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर धरना दिया. परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने वाले छात्रों ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा शुरू होने के पहले ही दिन विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर के कार्यालय के सामने अपना विरोध दर्ज कराया.
छात्रों के एक समूह ने परीक्षा का बहिष्कार भी किया. इस बीच, जामिया के अधिकारियों ने कहा कि चूंकि क्लासेज़ ऑफ़लाइन आयोजित की गई हैं इसलिए परीक्षाएं भी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार फिजिकल मोड में आयोजित की जाएंगी. बता दें कि MBA, MA (मानवाधिकार), MA (लोक प्रशासन) और MA (राजनीति विज्ञान) सहित अधिकांश पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज़ की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई हैं.
छात्रों ने जामिया के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद खान को भी एक ज्ञापन सौंपा है. चीफ प्रॉक्टर ने कहा, "छात्रों के एक वर्ग ने अपनी परीक्षा का बहिष्कार किया है और मांग की है कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जानी चाहिए. हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि 20 फरवरी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन पाठ्यक्रमों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं आयोजित की गई थीं, उनके लिए परीक्षाएं भी ऑफ़लाइन आयोजित की जाएंगी."
जामिया के एक पीजी छात्र विवेक सिंह ने कहा, "मैंने अपनी परीक्षा का बहिष्कार किया है. हमने ऑनलाइन मोड में क्लासेज़ ली हैं और केवल दो महीने के लिए कक्षाएं ऑफ़लाइन आयोजित की गई थीं. छात्र सब कुछ कैसे समझ कर ऑफलाइन एग्जाम दे सकते हैं?" छात्र ने दावा किया कि उनकी पूरी कक्षा ने मंगलवार की परीक्षा का बहिष्कार किया था. फाइनल ईयर के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र हम्माद ने कहा कि वे प्रशासन से ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










