
JL 3 Submarine Missile: क्या तीसरे विश्वयुद्ध की है आहट? चीन ने पहली बार की किसी अमेरिकी शहर पर हमले की तैयारी
AajTak
China अब अमेरिका के दिल पर हमला कर सकता है. उसके पास ऐसी पनडुब्बी और मिसाइल है, जिसके जरिए वह अमेरिका के किसी भी राज्य पर हमला कर सकता है. चीन की नई सबमरीन्स परमाणु हथियारों और मिसाइलों से लैस हैं. इनके जरिए प्रशांत महासागर में चीन अब अपना वर्चस्व बढ़ाने की कोशिश करेगा.
पहली बार ऐसा हुआ है कि जब चीन (China) लगातार अपनी एक परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस पनडुब्बी को समुद्र में तैनात रख रहा है. इसकी वजह से अमेरिका (USA) और उसके मित्र देशों (Allied Countries) पर दबाव बन रहा है. ये जानकारी भी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन ने एक रिपोर्ट में दी है.
अब अमेरिका और उसके मित्र देशों पर ये दबाव बन रहा है कि वो किसी तरह से चीन की बढ़ती मिलिट्री ताकत को रोके. या कम करें. क्योंकि अब चीन अपने किसी भी तट से किसी भी अमेरिकी शहर को निशाना बना सकता है. क्योंकि उसने दक्षिण चीन सागर के हैनान द्वीप के पास जिन क्लास (Jin Class) की पनडुब्बी तैनात कर रखी हैं.
यूएस स्ट्रैटेजिक कमांड के प्रमुख जनरल एंथनी कॉटन ने बताया कि चीन के पास जिन क्लास की छह पनडुब्बियां हैं. ये पनडुब्बियां अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हैं. इन मिसाइलों का नाम है- JL-3. जैसे अमेरिका के पास हवाई द्वीप है. वैसे ही चीन के पास हैनान द्वीप है. दोनों देश यहीं से अपने मुख्य मिलिट्री ऑपरेशंस चलाते हैं.
क्यों है अमेरिका को चीन से खतरा?
हैनान द्वीप पर ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी- नेवी (PLAN) की पनडुब्बियां तैनात रहती हैं. JL-3 मिसाइलों की रेंज 10 से 12 हजार किलोमीटर है. ये सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसमें कई तरह के वॉरहेड्स लगाए जा सकते हैं. यानी इसमें एक से ज्यादा पारंपरिक या परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं. ऐसी मिसाइलों को MIRV मिसाइल कहते हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









