
JK: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद
AajTak
अनंतनाग पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की गई. कई लोगों से पूछताछ की गई और कुछ को कानूनी प्रावधानों के तहत पाबंद किया गया. पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जारी अभियान का हिस्सा है.
प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ अनंतनाग पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क और उससे जुड़े सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताई जा रही है.
कई ठिकानों पर छापेमारी पुलिस ने बताया कि छापेमारी जमात-ए-इस्लामी से जुड़े सदस्यों और उनके सहयोगियों के आवासों और अन्य ठिकानों पर की गई. पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि किसी को भी भागने का मौका न मिले.
मिले आपत्तिजनक दस्तावेज छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद हुई है, जो संगठन की गतिविधियों से जुड़ी मानी जा रही है. पुलिस ने इन सामग्रियों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
कई लोगों से पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. शुरुआती जांच के बाद कुछ लोगों को कानूनी प्रावधानों के तहत पाबंद किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आतंकी नेटवर्क पर सख्ती अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उनके सहयोगियों के खिलाफ जारी व्यापक अभियान का हिस्सा है. पुलिस ने कहा कि इस तरह की छापेमार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









