
Jharkhand Crime: होली पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा, चचेरे भाई ने गोली मारकर कर दी युवक की हत्या
AajTak
यह खूनी वारदात पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र की है. जहां कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात आरोपी और पीड़ित के परिवार ने एक होली पार्टी का आयोजन किया था. पार्टी के दौरान अजय चौधरी और मनोज चौधरी नाम के दो चचेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.
Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले में होली पार्टी के दौरान झगड़ा हो जाने के बाद एक शख्स की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी पहले उस शख्स पर तेजधार हथियार से हमला किया और इसके बाग पिस्तौल से उसे गोली मार दी. अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था.
यह खूनी वारदात पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र की है. जहां कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात आरोपी और पीड़ित के परिवार ने एक होली पार्टी का आयोजन किया था. मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के दौरान अजय चौधरी और मनोज चौधरी नाम के दो चचेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.
एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के मुताबिक, उसी दौरान अजय चौधरी ने पहले कैंची से अपने कजिन मनोज पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर उसे दो गोली मार दी. वारदात के फौरन बाद परिवार के लोग मनोज को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
SDPO मणिभूषण प्रसाद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी अजय चौधरी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस अफसर ने बताया कि मनोज की आपराधिक पृष्ठभूमि भी थी और वह सड़क किनारे डकैती सहित आठ मामलों में वांछित था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










