
Jharkhand:सैलून में दाढ़ी बनवा रहे व्यवसायी को कनपटी में सटाकर मारी गोली, जमीन कारोबार से जुड़ा था मृतक
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने घटना के उस वक्त अंजाम दिया, जब शख्स सैलून में शेविंग करवा रहा था. इसी दौरान उसकी कनपटी में पिस्टल सटाकर एक अपराधी ने गोली मार दी. बताया जाता है कि मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़ा था. वैसे वह सीमेंट व्यवसायी था.
लोहरदगा में सैलून में शेविंग करा रहे कारोबारी की अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान लोहरदगा के सोबरनटोली निवासी नरेश कुमार साहू उर्फ शिबू साहू के रूप में की गई है. बताया जात है कि सुबह साढे नौ बजे सेरेंगहातू के एक सैलून में बैठे कारोबारी को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार शिबू साहू सुबह-सुबह सैलून में शेविंग करवाने के लिए पहुंचे थे. एक अपराधी हाथ में पिस्टल लिए आया और नजदीक से सिर पर सटाकर गोली मार दी. सिर में गोली लगने की वजह से शिबू की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दो अपराधी बाइक पर आए थे. एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरे ने उतरकर वारदात को अंजाम दिया.
जमीन के कारोबार से जुड़ा था शिबू बताया जाता है कि नरेश कुमार साहू उर्फ शिबू सीमेंट और जमीन का व्यवसाय करता था. कुछ महीनों पहले इन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को हथियार का लाइसेंस निर्गत करने के लिए आवेदन भी किया था. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी वेदांत शंकर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
कारोबारी की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे और सड़क पर आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. दिनदहाड़े जिस तरह से अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया. उससे लोहरदगा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
घटना को लेकर थाना प्रभारी वेदांत शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो लग रहा है काफी करीब से गोली मारी गई है. मामला अनुसंधान में है. कुछ पता चलेगा तो बताया जाएगा. सेरेंगहातू सैलून में मंदिर के पास नरेश कुमार साहू की हत्या हुई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






