
Jharkhand: ग्रामीणों ने रेप के आरोपियों की पिटाई कर जिंदा जलाया, एक की मौत
AajTak
झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र के वसुआ अंबाटोली में बुधवार की देर रात दुष्कर्म के दो आरोपी युवकों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की और किरोसीन छिड़कर जिंदा जला दिया. एक आरोपी की मौत हो गई है.
झारखंड में दुष्कर्म के आरोपियों को जलाने का मामला सामने आया है. गुमला में आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्म के दो आरोपी युवकों से जमकर मारपीट की और किरोसीन छिड़कर जिंदा जला दिया. घटना गुमला थाना क्षेत्र के वसुआ अंबाटोली में बुधवार की देर रात हुई. दो जले युवकों में से एक की मौत रिम्स में हो गई है.
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गए थे. वहां से लौटने के दौरान बस नहीं मिल रही थी. इसी दौरान पीड़िता के पिता ने मोटरसाइकिल से वसुआ आ रहे सुनील उरांव और आशीष उरांव को देखा और अपनी बेटी को घर ले जाने को कहा.
सभी एक ही गांव के होने के कारण पीड़िता के पिता ने विश्वास करते हुए बेटी को युवकों के साथ भेज दिया. दोनों किशोरी को सुरक्षित घर नहीं पहुंचा कर रास्ते में दुष्कर्म किया. उसके बाद घर पहुंचा दिया. पीड़िता ने अपनी साथ घटित घटना को अपने परिजनों को सुनाया. आक्रोशित परिजनों ने दोनों युवकों को मारपीट करते हुए अपने गांव अंबाटोली ले आए.
यहां भी मारपीट की और किरोसीन छिड़कर दोनों को आग के हवाले कर दिया. दोनों युवक काफी जल चुके थे. युवकों के परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां से चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया, जहां एक युवक की मृत्यु हो गई.
गुमला SP एहतेशाम बक़रीब ने आजतक को फ़ोन पर बताया कि घटना रात की है. दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया था. मामले की जांच हो रही है. कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









