
Jehanabad News: जाम हटा रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान की जहानाबाद में पिटाई, बाइक हटाने की बात पर हुआ विवाद
ABP News
मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित दरधा पुल के समीप का है. पुलिस को आता देख बाइक सवार युवक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.
जहानाबादः शुक्रवार को जहानाबाद में एक ट्रैफिक पुलिस के जवान को बाइक सवार युवक को बीच सड़क से हटाना महंगा पड़ गया. आवेश में आर युवक ने ट्रैफिक पुलिस से ना सिर्फ बहस की बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित दरधा पुल के समीप का है. सुबह से ही शहर में जाम लगा हुआ था. इस बीच एक युवक ने बीच सड़क पर अपनी बाइक रोक रखी थी, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने हटने को कहा. इसी के बाद बवाल बढ़ गया.
युवक ने दबंगई दिखाते हुए सरेआम ट्रैफिक पुलिस की पिटाई शुरू करी दी. बीच सड़क पर ही पुलिस जवान को वह पटक-पटककर मारने लगा. सड़क पर मारपीट होता देख लोगों का मजमा लग गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को आता देख बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल बाइक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












