
JDU vs RJD: CM नीतीश के तल्ख तेवर के बाद बैकफुट पर आरजेडी, लालू की बेटी रोहिणी ने डिलीट किए पोस्ट
AajTak
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ ऐेसे पोस्ट शेयर किए जिन्हें नीतीश पर हमला माना गया. इसके बाद सियासी हलचल बढ़ी और नीतीश ने रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर जानकारी मंगवा ली. लेकिन तभी एक और घटनाक्रम हुआ. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया से अपनी तीनों पोस्ट हटा लीं.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुरुवार को अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक के बाद एक तीन ऐसे पोस्ट किए जिनसे बिहार की सियासत में हंगामा मच गया. मामला इतना बढ़ गया कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने रोहिणी के पोस्ट पर जानकारी मंगवा ली. रोहिणी द्वारा यह पोस्ट ऐसे समय में किए गए जब आरजेडी और जेडीयू के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है. मामले ने तूल पकड़ा तो रोहिणी ने चुपचाप बिना सफाई दिए ही अपने पोस्ट डिलीट कर दिए.
रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं और कई मौकों पर वह अपने परिवार का खुलकर बचाव करती रही हैं. गुरुवार को जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया तो ये बातें और पुख्ता होती चली गईं कि आरजेडी और जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. रोहिणी का पोस्ट वायरल हो गया और तमाम तरह की अटकलें लगने लगी जिसके बाद उन्होंने सारी पोस्ट हटा लीं.
उधर बीजेपी खेमे से भी खबरें आने लगीं. बीजेपी सूत्रों से कहा गया कि नीतीश उन्हें तभी मंजूर होंगे जब वो मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हैं. खबर यहां तक आई कि नीतीश रोहिणी के ट्वीट के बाद कोई बडा कदम उठा सकते हैं और विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं.
क्या लिखा था रोहिणी ने
रोहिणी ने एक्स पर तीन पोस्ट किए और कहा, 'समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है,हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..' अपनी अगली पोस्ट में रोहिणी लिखती हैं, 'खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य विधि का विधान कौन टाले,जब खुद की नीयत में ही हो खोट.' इसके अलावा अपनी पहली पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, 'अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..' रोहिणी की इस पोस्ट को अप्रत्यक्ष रूप से सीएम नीतीश कुमार पर निशाने के रूप में भी देखा जा रहा है.
मांझी बोले- नीतीश साथ आते हैं तो बढ़िया होगा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








