
Jay Bhanushali के करियर पर Simba Nagpal का कमेंट, 'इनके करियर खत्म होने को है, ये ऑलआउट हैं'
AajTak
सिंबा नागपाल ने कहा कि इनकी दिक्कत क्या है पता है, ये जो बड़े लोग हैं, इनके करियर जो है वो खत्म होने को है. तो ये ऑलआउट हैं. और ये जो उमर रियाज है इनका कोई लेना देना नहीं है. ये इनका अभी स्टार्ट है. फ्रेश है तो ये भी ऑलआउट हैं. हम लोग बीच के हैं, हम पॉपुलर भी हैं, हमारा करियर भी आगे बढ़ना है, कही पहुंच भी चुके हैं और करियर आगे बढ़ाना है.
बिग बॉस सीजन 15 में टीवी सीरियल शक्ति के एक्टर सिंबा नागपाल कुछ खास करते नजर नहीं आ रहे हैं. बीते 3 एपिसोड्स में वे स्क्रीन पर उन मौकों पर ही दिखे जब उन्होंने जय भानुशाली की उम्र पर कमेंट किया. मौनी रॉय के सामने जय की उम्र पर कमेंट के बाद भी सिंबा नागपाल रुके नहीं. सिंबा ने अब एक बार फिर जय की उम्र और करियर पर कमेंट किया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












