Javed Akhtar on Taliban: तालिबान से 'हाथ मिलाने' को तैयार देशों को लेकर जावेद अख्तर ने कही ये बात
ABP News
Javed Akhtar on Taliban: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं के दमन के लिए तालिबान की निंदा की जानी चाहिए. अपने ट्वीट में जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.
Javed Akhtar on Taliban: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबान को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि दुनिया की हर लोकतांत्रित सरकार को तालिबान को मान्यता देने से इनकार कर देना चाहिए. साथ ही, अफगानिस्तान की महिलाओं के दमन के लिए तालिबान की निंदा की जानी चाहिए. उन्होंने ट्वीट करते हुए ये बात कही. जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, “हर सभ्य व्यक्ति, हर लोकतांत्रिक सरकार, दुनिया के हर सभ्य समाज को तालिबानियों को मान्यता देने से इनकार करना चाहिए और अफगान महिलाओं के क्रूर दमन के लिए निंदा करनी चाहिए या फिर न्याय, मानवता और विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए.”More Related News