January Amavasya 2026: जनवरी में मौनी अमावस्या कब है? जानिए तिथि स्नान ,दान का शुभ मुहूर्त
AajTak
January Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर किए गए जप, ध्यान और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. धार्मिक विश्वासों के अनुसार, इस तिथि पर ऋषि मनु का जन्म हुआ था, जिन्हें मानव सभ्यता का आदि पुरुष माना जाता है.
January Amavasya 2026: जनवरी महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यकारी माना गया है. इस दिन मौन व्रत का विशेष स्थान होता है, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस तिथि पर मौन धारण कर पवित्र गंगा जल में स्नान करता है, उसके जीवन के पाप क्षीण हो जाते हैं और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी अमावस्या तिथि पर आदिपुरुष ऋषि मनु का अवतरण हुआ था. मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं वर्ष 2026 में इसकी तिथि और शुभ समय.
जनवरी 2026 में मौनी अमावस्या कब है?
वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार को मनाई जाएगी. अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 03 मिनट से होगी, जबकि इसका समापन 19 जनवरी 2026 को रात 1 बजकर 21 मिनट पर होगा.
मौनी अमावस्या 2026 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक रहेगा. प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:54 बजे से 07:15 बजे तक रहने वाला है. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:10 बजे से 12:53 बजे तक रहने वाला है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10:14 बजे से अगले दिन 19 जनवरी को सुबह 07:14 बजे तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 05:46 बजे से 06:13 बजे तक रहेगा. सायाह्न सन्ध्या शाम 05:49 बजे से 07:09 बजे तक रहेगा.
मौनी अमावस्या की पूजा करने की विधि

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











